रविवार, 8 मार्च 2026

प्रश्न-पत्र–2 : पठन (Reading) — मानक स्तर (SL)

 

भूमिका

प्रश्न-पत्र–2 : पठन (Reading) — मानक स्तर (SL)

शुभम पठन–पाठन’ का यह खंड आई.बी.डी.पी. (IBDP) हिंदी B मानक स्तर (SL) के प्रश्न-पत्र–2 (पठन) की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मानक स्तर पर विद्यार्थियों से पाठ की स्पष्ट समझ, मुख्य विचारों की पहचान तथा संदर्भानुसार उत्तर प्रस्तुत करने की अपेक्षा की जाती है।

प्रश्न-पत्र–2 का उद्देश्य विद्यार्थियों की पठन-कौशल क्षमता का समग्र मूल्यांकन करना है। इसमें विभिन्न विषयों पर आधारित अपठित गद्यांश दिए जाते हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थी मुख्य विचार, सहायक बिंदु, लेखक का दृष्टिकोण तथा संदर्भानुसार शब्दार्थ को समझते हैं।

मानक स्तर (SL) के प्रश्न संतुलित एवं समझ-आधारित होते हैं। विद्यार्थियों को तथ्य और मत में अंतर स्पष्ट करना, पाठ से उपयुक्त जानकारी ढूँढ़ना तथा संक्षिप्त एवं सटीक उत्तर प्रस्तुत करना आवश्यक होता है। इसी उद्देश्य से इस पुस्तक में विविध विषयों—जैसे पहचान, अनुभव, सामाजिक संगठन, मानव कौशल तथा साझा पृथ्वी—पर आधारित संतुलित एवं समसामयिक पाठांशों का चयन किया गया है।

प्रत्येक पाठांश के साथ परीक्षा-शैली के अनुरूप प्रश्न दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थी वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त कर सकें। साथ ही, कठिन शब्दों के अर्थ हिंदी एवं अंग्रेज़ी दोनों में दिए गए हैं, जिससे शब्द-भंडार समृद्ध हो और समझ अधिक स्पष्ट हो सके। अभ्यास-कार्य विद्यार्थियों को आत्ममूल्यांकन का अवसर प्रदान करता है तथा उत्तर-पुस्तिका शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका का कार्य करती है।

आशा है कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के पठन कौशल को सुदृढ़ करने, विश्लेषण क्षमता विकसित करने तथा मानक स्तर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सहायक सिद्ध होगी।

 

प्रश्न-पत्र–2 : पठन (Reading) — मानक स्तर (SL)

समय : 1 घंटा

अंक : 40

प्रकृति : 3 अपठित गद्यांशों पर आधारित प्रश्न

प्रश्नों के प्रकार :

    • बहुविकल्पीय
    • सही / गलत
    • रिक्त स्थान
    • संक्षिप्त उत्तरीय प्रश्न
    • शीर्षक चयन / मिलान

मूल्यांकन का उद्देश्य :

    • मुख्य विचार समझना
    • तथ्य एवं मत में अंतर करना
    • शब्दार्थ संदर्भ से पहचानना
    • निहितार्थ (Inference) निकालना

 शुभम श्रृंखला में -·        

मौखिक - मानक स्तर,

·        मौखिक परीक्षा- उच्च स्तर ,

·        पठन-पाठन -मानक स्तर ,

·        पठन- पाठन -उच्च स्तर

Hindi B HL-Reading Component- https://lnkd.in/gAFmXcmQ
Hindi B HL-Reading Component- https://lnkd.in/gxhDcEEy
Hindi B SL-IO- https://lnkd.in/gazAvzxN
Hindi B HL- IO- https://lnkd.in/gnPVWSvP


·   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भूमिका- प्रश्न-पत्र–2 : पठन (Reading) — उच्च स्तर (HL)

भूमिका प्रश्न-पत्र– 2 : पठन ( Reading) — उच्च स्तर ( HL) ‘ शुभम पठन-पाठन’ का यह खंड आई.बी.डी.पी. ( IBDP) हिंदी B उच्च स्तर के प्रश्न-पत्...